नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

0
10485e49-dd82-46e6-8e8d-dbd318c766e6

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम गुमो चौक मुख्य मार्ग रांची पटना रोड एवं गूमो – 1 में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें आगामी 20 मई 2024 को होने वाली लोकतंत्र की महापर्व लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित विविध जानकारियां साझा किए साथ ही एक एक वोट का महत्व को बताते हुए सभी को अपना मताधिकार का सही प्रयोग निर्भिक एवं प्रलोभन रहित होकर करने हेतु जागरुक किया गया। ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा एवं बी. एड. सत्र 2023-2025 के प्रशिक्षु सुनील कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को मतदाता शपथ दिलायी गयी ।

प्रशिक्षु विकास कुमार एवं सागर कुमार ने मतदाताओं को गाना के माध्यम से मताधिकार का महता से अभिभूत कराया।
स्वीप ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ब्रांड एम्बेसडर प्रशिक्षु मो.सम्मीउल्ला ने वोट डालने हेतू मतदाता पहचान पत्र के आलावा बारह अन्य पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड इत्यादि) के बारे में ग्रामीणों को बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि मतदाताओं द्वारा मताधिकार का उचित प्रयोग करना ही समाज एवं राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत नींव हैं हमें सदैव अपने मताधिकार का उचित प्रयोग करने हेतू लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मृदुला भगत ने कहा कि देश के विकास में एक एक वोट की भागीदारी होती है इसलिए सभी को वोट डालना जरूरी है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2023- 2025 के प्रशिक्षु नीतेश कुमार सेठ, अजीत यादव, बैजनाथ महतो, राहुल मोदी, नूतन कुमारी, रिंकी कुमारी, सीमा जोजो, अंगुरी खातून, शिफा नूरी, अर्चना कुमारी एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार एवं अनिल दास एवं शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *