वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के पुत्र ने की आत्महत्या
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे के इकलौते पुत्र दिव्यांशु कात्यायन उर्फ ग्लैमर (28 वर्ष) ने बड़ोदरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर, इसकी सूचना मिलते ही इलाके के प्रबुद्ध व कांग्रेसी नेता आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 स्थित आवास पर जुटने लगे हैं। परिजनों ने बताया कि शव को हवाई मार्ग से लाने की तैयारी हो रही है. दिव्यांशु ने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जाता है कि दिव्यांशु काफी मिलनसार और होनहार युवक था. उसने जमशेदपुर के एनटीटीएफ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद बड़ोदरा में एलएनटी कंपनी में बतौर इंजीनियर ज्वाइन किया था.
