विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0
0a57c686-a7db-4263-91c4-76b9fdcdba4b

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रमिकों के सक्रिय सहयोग बिना देश का विकास संभव नहीं है- गौतम कुमार

कोडरमा

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मजदूर दिवस के अवसर पर झुमरी तिलैया स्थित साई इलेक्ट्रोकास्टिंग प्राईवेंट लिमिटेड परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि श्रमिकों के सक्रिय सहयोग के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने श्रमेव जयते की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में श्रम करने वाला ही देश का सच्चा सिपाही है जो पूरे देश के विकास की दशा एवं दिशा तय करता है । उन्होंने कहा कि आज का दिवस मजदूरों के लिए स्वर्णिम दिवस है, जिसे हमसबों को एक उत्सव के रुप में मनाना चाहिए। उन्होंने जहाँ एक ओर श्रमिकों को पूरे लगन और ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी वहीं प्रबंधन के लोगों को मजदूरों के हितो का पूरा ध्यान रखने की अपील भी की । इसके अलावा इन्होंने कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी । इसके पूर्व प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एल.ए.डी.सी.एस. की अधिवक्ता किरण कुमारी ने श्रमिको से संबंधित कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ- साथ कर्तव्यों का भी पालन करना अतिआवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को मजदूर दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने श्रमिक मुआवजा अधिनियम, समान वेतन अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सहित अन्य कानूनों की जानकारी देते हुए मजदूरों को अपने अधिकारो के प्रति सजग रहने की अपील की । अपने संबोधन में वरीय अधिवक्ता भैया अनूप कुमार ने कहा कि किसी भी विकासशील देश के सर्वांगीण विकास में वहां के मजदूरों की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है । अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए साईं इलेक्ट्रोकास्टिंग लिमिटेड के निदेशक कवि याग्निक ने कहा कि हमारे फैंक्ट्री के सभी कर्मचारी हमारे आधार स्तंभ है, जिनकी नींव पर प्रबंधन निर्भर है उन्होंने मजदूरों को किसी भी समस्या होने की स्थिति में उसके समाधान का आश्वासन दिया वहीं प्राधिकार को इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया । मौंके पर कम्पनी के फाइनेंस मेनेजर कुमार विवेक, डी.के वर्मा, बलिराम सिंह, नरेन्द्र प्रसाद, उदय प्रसाद सिंह, राधेश्याम सिंह यादव, मुन्ना कुमार, महेश राय, नरेश प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रोहित कुमार मण्डल, महेंद्र महतो, हरिवंश कुमार, नागेन्द्र सिंह, शंकर यादव, कृष्णा कुमार, पंकज कुमार न्यायालयकर्मी संतोष कुमार,पारा-लीगल भोलेन्टियर सहित भारी संख्या में मजदूर एवं अन्य कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *