मई दिवस दुनिया के मजदूरों व मेहनतकशों के लिए है ऐतिहासिक दिन —शत्रुघ्न

0
77b6bb41-43b6-42db-b4d0-64229d79790a

मई दिवस दुनिया के मजदूरों व मेहनतकशों के हितों की रक्षा का संकल्प लेने का ऐतिहासिक दिन है: शत्रुघ्न
*********
1 मई 2024(तुकबेरा)
आज तुकबेरा पेट्रोल पम्प के पास स्थित हिन्द मजदूर किसान पंचायत एवं मजदूर किसान कामगार यूनियन के प्रदेश कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महासचिव सुशील कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मजदूरों व मेहनतकशों के हक-अधिकार के लिए महानतम कूर्बानी देने वाले शिकागो के सभी अमर शहीदों के वेदी पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।इसके बाद यूनियन के उपाध्यक्ष जनकधारी मेहता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,सदस्य सुधीर कुमार,नारायण सत्यार्थी, सुरेन्द्र शर्मा,जयपाल सिंह,उदय चन्द्रवंशी,नागेन्द्र चन्द्रवंशी, अमित कुमार सिंह, अशर्फी चौधरी,मदन राम, विष्णुदेव यादव ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों के हक-अधिकार के लिए अनवरत लड़ने का संकल्प लिया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में यूनियन के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा ने शिकागो के अमर शहीदों को सलाम पेश कर उनके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए दुनिया के मजदूरों को एक होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अपने विचार व्यक्त करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने विश्वस्तर पर सृजन के शिल्पकार सभी कामगार, मजदूर व मेहनतकश महानायकों को मई दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बंधाई देते हुए कहा कि पूरे भारत में इस बार का मई दिवस “श्रम कानूनों में संशोधन कर चार संहिता बना कर कारपोरेट के पक्ष में मजदूरों के शोषण पर आधारित नीति निर्धारण करनेवाली मोदी सरकार को वोट के चोट से जमींदोज करने का संकल्प लेने का दिन है। मजदूर चाहे संगठित क्षेत्र का हो अथवा असंगठित क्षेत्र का हो ,उनके काम के निर्धारित घंटों के अलावा सम्मानजनक पारिश्रमिक, आवास,मनोरंजन, भविष्य निधि, ग्रेच्यूटी व पेंशन जैसे मसलों पर सरकार को हमेशा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *