मजदूर दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
आज दिनांक 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है श्रमिकों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा होनी चाहिए लेकिन पलामू सहित पूरे राज्य में इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है शारीरिक परिश्रम का उचित मजदूरी नहीं मिलती इतना ही नही जोखिम भरे कार्यों में मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है कार्य स्थलों पर सुविधाओं का घोर अभाव रहता है मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में 1923 से मजदूर दिवस मनाया जाता है इस दिन श्रमिकों के सम्मान में अवकाश रहता है श्रमिकों के कारण ही सुंदर समाज का निर्माण होता है शिवनारायण साहू ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बढ़ता चला जा रहा है सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए श्रमिकों का शोषण बंद होना चाहिए इस अवसर पर रामनरेश राम सत्यम कुमार जसवंत कुमार दीपक कुमार विशाल कुमार सुधीर कुमार विजय राम श्याम पाठक प्रद्युम्न तिवारी राजू राम उमेश पासवान अनुज पासवान सूरजमल राम धर्मदेव राम जयपाल मोची संजय चौरसिया ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए उपेंद्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया
