सीढ़ियां भी कर रहीं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक

0
6b14f29e-b523-411f-bc87-ee724c8f7b16

सीढ़ियां भी कर रहीं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक

कोडरमा। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज अपने तरीके से कई अभिनव व अनूठे प्रयोग कर रही हैं। स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सीढ़ियों के हर पायदान पर लिखे मतदान जागरूकता के संदेश लोगों का ध्यान खीचने के साथ ही मतदान के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा रहे है। सीढ़ियों के हर पायदान पर.. चलो चलें बूथ….20 मई 2024 दिन सोमवार, वोट करेगा कोडरमा 20 मई 2024 दिन सोमवार, हमर बूथ हमर भागीदारी 20 मई 2024 को निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी, चलो चलें करें मतदान 20 मई 2024, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है भागीदारी, हम सब ने ये ठाना है, वोट करके अपना फर्ज निभाना है …का लिखे स्टीकर मतदाताओं को अपना बहुमूल्य वोट देने का संदेश दें रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *