शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड एक साथ फंदा लगाकर फांसी पर झूले, दोनों की 6-6 संतान

0
07ad78e5325508637ff4e5c4ead21d915f02cc3c67049713d63622aa6c13a938

लोदी में बाप उपखंड के निकट जेतड़ासर ग्राम पंचायत में भीलों की ढाणी में फंदे से लटक कर गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ने जान दे दी। दोनों शादीशुदा थे और उनके छह-छह बच्चे हैं। गर्लफ्रेंड की शादी 17 साल पहले हो गई थी और बॉयफ्रेंड की 13 साल पहले।

व्यक्ति की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई हुई थी। इस दौरान बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को बुलाया। वो अपने चार साल के बच्चे को लेकर बॉयफ्रेंड के घर आ गई। सवेरे बच्चे के रोने की आवाज सुन गांव वाले पहुंचे तो दोनों फंदे पर लटके मिले।

मामले में पुलिस अफसर ने बताया कि पुलिस को सवेरे जानकारी मिली। हम जेतड़ासर में भीलों की ढाणी पहुंचे। सूचना मिली कि भीलों की ढाणी के रहने वाले तुलछाराम के साथ उसी गांव की जमना ने खुदकुशी कर ली है।

लोगों ने बताया कि सवेरे बच्चे के रोने आवाज सुनकर वह तुलछाराम के घर पहुंचे। तुलछाराम का परिवार खेत में कच्चे मकान में रहता है। इसलिए ढाणी में उसका घर सूना ही रहता है। बच्चे की आवाज आई तो लोगों ने सोचा कि वो परिवार संग आया होगा। जब लोग मौके पर पहुंचे तो तुलछाराम कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटका था। उसी फंदे पर उसकी गर्लफ्रेंड जमना भी लटकी थी। ये बच्चा जमना का ही संतान थी। जमना जोधाराम भील की पत्नी थी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच बहुत वक्त से नजदीकियां थी। हांलाकि रिपोर्ट में मृतका के भाई ने दोनों के बीच के रिश्ते पर अज्ञानता जताई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *