मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जेएसएलपीएस और स्वीप कोषांग ने निकाली बाइक रैली

0
590bbaa4-b843-42c6-9a02-7578a5f19c78

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जेएसएलपीएस और स्वीप कोषांग ने निकाली बाइक रैली

हुसैनाबाद प्रतिनिधि

लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें:-एलआरडीसी

फ़ोटो:-बाइक रैली में शामिल एलआरडीसी व कर्मी

स्वीप कोषांग व जेएसएलपीएस सखीमंडल के तत्वाधान में शनिवार को हुसैनाबाद प्रखंड परिसर से  स्कूटी और बाइक रैली  का आयोजन किया गया।इस दौरान  जेएसएलपीएस की सखी मंडल के दीदियों द्वारा वोटर जागरूकता अभियान चलाया गया गया। जिसमे एलआरडीसी गौरांग महतो,बीडीओ  रौशन कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार समेत प्रखंड  एवम जेएसएलपीएस कर्मी तथा सभी सखी मंडल की दीदीयो ने भाग लिया।रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकल कर पटेल चौक, अंबेडकर चौक, जेपी चौक, नहर मोड़ होते हुए लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गमहरिया स्कूल तक पहुंची ।मौके पर एलआरडीसी श्री महतो ने कहा कि जेएसएलपीएस का यह आयोजन सराहनीय है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इस महापर्व में आगामी 13 मई को स्वयं मतदान करते हुए आम लोगों को भी प्रेरित करें।साथ ही उन्होंने उपस्थित दीदियों को भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के सभी मतदातागण से अधिक से अधिक संख्या  में मतदान में भाग लेने की अपील किया गया।सखी मंडल की दीदियों ने पहले मतदान करें फिर, घर आकर जलपान करें  का संदेश सभी मतदाताओं को दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह,पंचायत सेवक सूर्यदेव राम,वशिष्ठ कुमार तिवारी, सीसी उमेश कुमार, रविरंजन कुमार,उर्मिला देवी, मुन्नी कुमारी, संजीदा बीबी,मानती कुमारी, रमेश कुमार, सभी जीसीआरपी , रीना देवी, बसंती देवी समेत कई अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *