चेकडैम में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

0
Untitled

मेदिनीनगर। पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6, रामगढ़ मस्जिद टोला निवासी रशीद अंसारी की दो बेटियों की मौत नहाने के दौरान डैनीदह चेकडैम में डूबने से हो गयी ।


बताया जा रहा है कि साजदा खातून (लगभग 10 वर्ष) और हाजरा खातून (लगभग 8 वर्ष), गुरुवार को लगभग 12 बजे दिन में चार -पांच लड़कियों के साथ डैनीदह चेकडैम में नहाने गई थीं । नहाने के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और नीचे जा कर फंस गईं । साथ में गई लड़कियों ने कुछ देर तक इंतजार किया फिर भी दोनों बहनें पानी में कहीं दिखाई नहीं दीं ।

उसके बाद साथ मे नहाने गयी लड़कियों ने दौड़कर घर जाकर परिजनों को पूरी बात बतायी । परिजन और गांव वाले जुटे और चेकडैम में जब दोनों बहनों को ढूंढने लगे तब जाकर दोनों सगी बहन का शव मिला ।

पानी में से शव को निकाल कर लोगों ने छतरपुर थाना को सूचना दी । छतरपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को छतरपुर थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया । इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *