आठवीं मंजिल से दिया धक्का, पैसों के विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट

0
Untitled

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली में पैसों के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, अपहरण कर उसे एक इमारत की आठवीं मंजिल से फेंक दिया गया, जिससे युवक की मौत हो गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय अहमद सलमान और 33 वर्षीय धर्मेश मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सलमान को हत्या के प्रयास सहित दो आपराधिक मामलों में आरोपी बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मध्य प्रदेश के तेलंगाना में 11 छात्रों ने आत्महत्या कर ली इस मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) संजय भाटिया ने कहा कि हमें पता चला कि पीड़ित चंदन ने मलिक से उच्च ब्याज पर लगभग आठ-नौ लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह वापस नहीं कर सका, जिसके कारण मलिक और उसके सहयोगी उस पर दबाव डाल रहे थे।आरोपी उन्हें लोधी कॉलोनी में एनडीएमसी भवन की आठवीं मंजिल पर ले गए और उससे पैसे की मांग की। पुलिस ने बताया कि जब चंदन ने और समय मांगा तो आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त को पीटा। इसके बाद उन्होंने चंदन को इमारत की उसी मंजिल से धक्का दे दिया और फरार हो गए। । पुलिस ने कहा कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को एक पुख्ता सूचना मिलने के बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जाल बिछाया गया, जहां से आरोपियों को पकड़ लिया गया।पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान मलिक ने दावा किया कि चंदन फर्जी बैंक खाते खोलने और उपलब्ध करने में शामिल था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी और सट्टेबाजी में किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *