हाथों में संविधान और गांधीजी की फोटो लिए ये हैं कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने लोहरदगा लोकसभा सीट से भरा नामांकन

0
Untitled

हाथों में संविधान और गांधीजी की फोटो लिए ये हैं कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत जो लोहरदगा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। दरअसल इन्हें लगता है कि अगर फिर से देश में मोदी जी की सरकार बनती है तो संविधान में बदलाव किया जाएगा और गांधी जी के सपने का भारत खंड खंड हो जाएगा।
बड़े हुजूम के साथ लोहरदगा लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि प्रधानमन्त्री परिधान मंत्री बनकर रह गए हैं। जो हर कार्यक्रमों में अलग अलग कपड़े बदलते रहते हैं। उन्होंने इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे जेएमएम विधायक चमरा लिंडा के द्वारा सुखदेव भगत पर की गई टिपण्णी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चमरा लिंडा अभी राजनीति में परिपक्व नहीं है। अभी वे नादान हैं। वे छोटे भाई हैं इसलिए उन्हें उन्होंने माफ कर दिया। लेकिन आवेश में आकर उन्होंने जो कदम उठाया है इसका लाभ आरएसएस भाजपा को मिल सकता है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला किसी से नहीं है और वे चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन दुखद पहलु यह है कि उनके नामांकन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजर नहीं आए। बहरहाल सुखदेव भगत का यह दावा कितना मजबूत है यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि इनकी बातों में कितना दम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *