उड़ रही धूल कण से मेराल के सैकड़ो व्यवसाईयों का व्यवसाय खतरे में

0
c7931bbc-b3b7-4b08-bbb8-feb8e6a331d1

एन एच 75 पर मेराल में बना रहे फ्लाईओवर के संवेदक द्वारा पर्याप्त पानी नहीं डालने के कारण उड़ रही धूल कण से मेराल के सैकड़ो व्यवसाईयों का व्यवसाय तथा सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों का जीवन खतरे में है। धूप बढ़ते हीं काफी तेजी से धूल भी उड़ने लगी है, एक साथ जब कई गाड़ियां गुजरती है तो दिन में भी अंधेरा सा छा जाता है। अत्यधिक धूल के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन संवेदक को इससे कोई लेना-देना नहीं है। निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन वे लोग कान में तेल डाले बैठे हैं। खाना पूर्ति करने के लिए केवल दिन में एक दो बार हल्का-फुल्का पानी का छिड़काव कर दिया जाता है जो तेज धूप के कारण आधा एक घंटे में ही सूख जाता है। एक और चिलचिलाती धूप तो दूसरी ओर शादी विवाह का लगन ऐसी स्थिति में सड़कों पर आवा गमन सामान्य दिनों से अधिक हो रहा है और लोग परेशान हैं। गुरुवार को व्यावसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जायसवाल मुन्ना जायसवाल सुधीर जायसवाल संतोष कुमार विष्णु यादव सुरेंद्र प्रसाद विनोद प्रसाद सद्दाम अंसारी आदि लोगों ने कहा कि अत्यधिक धूल के कारण हम लोगों का व्यवसाय लगभग चौपट हो चुका है, इतना ही नहीं मास्क पहन कर दुकान में बैठने के बाद भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है ,लेकिन सड़क निर्माण के संवेदक तथा उनके अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। फ्लावर का निर्माण कार्य धीमी गति से तो चल हीं रहा है साइड रोड इतना ऊबड़ खाबड़ है कि सड़क पर चलने वाले लोगों का अस्थि पंजर तक हिल जा रहा है। कई बार तो दो पहिया वाहन से लोग गिर भी चुके हैं। स्थानीय व्यवसाईयों तथा सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सार्थक पहल करने की अपील की है। लोगों ने कहा कि अगर इस पर सार्थक पहल नहीं किया गया तो बात देवकर हम लोग सड़क जाम करेंगे।
निर्माण कार्य के सीनियर पदाधिकारी एमडी हसन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी मैं छुट्टी पर हूं तथा पानी छिड़काव का देखरेख विनोद सिंह द्वारा किया जाता है। विनोद सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी कहा कि मैं छुट्टी पर हूं। उपरोक्त दोनों पदाधिकारी अपने को छुट्टी पर होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिए।
इस समस्या को लेकर अंचल अधिकारी यशवंत नायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं संवेदक को फोन करता हूं ताकि वह समय-समय पर पानी का छिड़काव करता रहे।

उपायुक्त शेखर जमुआर से संपर्क कर स्थानीय लोगों तथा राहगीरों की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण करा रहे संवेदक को पर्याप्त पानी छिड़काव करने का तुरंत निर्देश दिया जाएगा।यही हाल गढ़वा से चिनिया रोड, लगमा से तसरार,मेराल से हासनदाग,सहित अन्य ग्रामीण सड़क में भी यही स्थिती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *