प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के मार्गदर्शन में किया गया सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के मार्गदर्शन में किया गया सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका शांति दीदी के मार्गदर्शन एवं क्रिएटिव यूनिक डिस्कवरी के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण सह स्वस्थ जीवन का आधार मानसिक विषय पर कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही कल्पतरु अभियान के अंतर्गत अमरूद गुलमोहर के पौधे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता जी ,अति विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्य अमिषा बाखला एवं एलिजाबेथ लकड़ा के साथ ही साथ उनके कोच वीणा केरकेट्टा की भी उपस्थिति गौरवान्वित करने वाली थी।
इस दौरान ब्र.कु. मंजू बहन,,ब्र.कु ममता बहन, सुचिता बहन, गुलाब भाई ,उत्तम भाई, आदित्य भाई, हेल्थ टूर निर्देशिका पूजा बहन, स्कूल मीडिया प्रभारी अमित कुमार, प्रधानाचार्य संजीव सिन्हा जी के साथ-साथ विद्यालय के सभी आचार्य भी मौजूद थे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्य अमिषा बाखला ने अपने जीवन के संघर्षों को बच्चों के समक्ष सुनाया। जिसे बच्चों में एक प्रेरणा जागृत हुई कि हम भी देश के लिए कुछ नया कर सकते हैं । हमें विद्यार्थी जीवन में सफलता और असफलता के परिणाम को बिना सोचे किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होना ही चाहिए और अनुशासित विद्यार्थी बनकर आगे बढ़ना चाहिए
बीके मंजू बहन
ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा हो रही सेवाओं के विषय में अवगत कराया । पूर्व में आयोजित भाषण प्रतियोगिता “भारत का भविष्य महिलाओं के हाथों में है” की प्रतिभागी नूतन कुमारी को दिव्य संवाद कला पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र और मोमेंटम दिया गया
वहीं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल को समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिव्य विभूति सम्मान प्रदान किया गया।
