हरिहरगंज में मोटरसाइकिल से अवैध रूप से ले जा रहे 103.68 लीटर शराब जब्त

0
56b59d0b-2903-4589-ace3-00b7f46189af

हरिहरगंज में मोटरसाइकिल से अवैध रूप से ले जा रहे 103.68 लीटर शराब जब्त

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में उत्पाद विभाग की ओर से लागातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार की अहले सुबह हरिहरगंज के बरवादोहरी इलाके में अभियान चलाया गया।इस दौरान मोटरसाइकिल में लदा हुआ कुल 103.68 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।इस अवैध कार्य मेंसंलिप्त विपिन यादव,रुपेश भुइयां, रंजन कुमार भुईयां,अखिलेश भुइयां को जेल भेजा गया वहीं पवन पासवान के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत यह अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *