लातेहार ने गुमला को 51रनों से पराजित किया
लातेहार ने गुमला को 51रनों से पराजित किया।
जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक अंडर 19प्लेट ग्रुप के लीग चरण के आखिरी मुकाबले में गुरुवार को लातेहार ने गुमला को 51रनों से पराजित किया
बड़े जीत के बावजूद लातेहार की टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हुआ l इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट में शुरुआत के तीन जीत के साथ पॉइंट टेबल मे गुमला टॉप पर रहते सुपर लीग में जगह बना लिया l
इधर जिला मुख्यालय के शहीद तेलगा खड़िया स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में गुमला के विरुद्ध लातेहार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया l लातेहार की पूरी टीम 26.1ओवरों में 141रनों पर सिमट गई l टीम की ओर से कुमार सानू ने सर्वाधिक 35रनों की पारी खेली आदर्श विशाल ने 32, प्रवीण oraon ने 27 व समित कुमार ने 11रनों का सहयोग किया l
गुमला की ओर से करण प्रताप ने 3.1ओवर में महज आठ रन देकर पांच विकेट अर्जित किया l मयंक व एकलव्य को दो -दो विकेट मिले l
मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला की टीम शुरुआत से ही लड़खरा गए l एक के बाद एक बल्लेबाज पेवेलियन जाते दिखे l करण ने सर्वाधिक 26रन बनाये l आयुष राज 14व अनिकेत ने नौ रनों का सहयोग दिया l
लातेहार की ओर से गौरव पाल व आदर्श विशाल ने तीन -तीन विकेट अर्जित किये l कुमार सानू को दो व विजय रोहित को एक विकेट मिला l जीताऊ पारी के बदौलत आदर्श विशाल प्लेयर ऑफ द मैच बने l टी आर डी ओ मिलन दत्ता, अंपायर मनोहर सिंह, नीरज पाठक व जिला संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह ने आदर्श को पांच हजार कैश मनी के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मौक़े पर मनोज चौधरी, ज्ञान प्रकाश, यमुना झा, अंकित विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
