एक ही परिवार के तीन लोगों का शव तालाब से हुआ बरामद

0
e6b7e299-907c-4c04-84a2-8c9d6b81e3cb

एक ही परिवार के तीन लोगों का शव तालाब से हुआ बरामद

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र के आरा ग्राम में बुधवार की देर शाम एक सीसीएल कर्मी एवं उसके दो बच्चों का शव एक तलाब से बरामद हुआ । अज्ञात अपराधियों द्वारा तीनों को शव को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल सहित तालाब में फेंका हुआ पाया गया ।जिससे इलाके में सनसनी मच गई ।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को शाम 4 बजे सीसीएल कर्मी विनोद उराँव 30वर्ष पिता कर्मा उराँव,अपने पुत्र अंकित उराँव 12वर्ष,पुत्री प्रिया कुमारी 7वर्ष ग्राम आरा थाना बालूमाथ निवासी को लेकर मैक्लुस्कीगंज स्तिथ डॉन बोस्को स्कूल में दाखिला दिलाने गया था।जब विनोद उरांव से दो दिनों तक परिजनों का कोई बातचीत नही हुआ । तब जाकर परिजनों ने बुधवार को अपने घर के आसपास इलाके में खोजबीन शुरू किया ।जहां आरा ग्राम के तिलैयाटांड में विनोद उरांव का हेलमेट तालाब के पास फेंका हुआ पाया ।जिसके बाद तालाब के अंदर ढूंढने पर तीनों का शव मोटरसाइकिल में रस्सी से बांधकर पड़ा हुआ पाया ।जिसके बाद इसकी सूचना बालूमाथ पुलिस को दी गई तब जाकर पुलिस ने शव को तालाब से बरामद किया । वही इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रम तो उपाध्याय ने बताया की तीनों लोगों का शव बरामद कर लिया गया है ।अभी घटना की जांच किया जा रहा है । ज्ञात हो कि सीसीएल कर्मी विनोद उरांव को मगध कोलियरी में जमीन के बदले नौकरी मिली थी वह तीन वर्ष से खलारी में सीसीएल की ड्यूटी करता था । वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *