रामनवमी महोत्सव को लेकर श्रीराम सेना की बैठक संपन्न

0
Untitled

रामनवमी महोत्सव को लेकर श्रीराम सेना की बैठक संपन्न, भगवा ध्वज से सजेगा श्री बंशीधर नगर,रहेगा आकर्षण का केंद्र

रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर शहर के बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार कि शाम में श्रीराम सेना कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी पूजा को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार के पूजा को यादगार बनाने के लिए उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। बैठक में विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक में इस दौरान श्रीराम सेना कमिटी का भी चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को लगातार पांचवी बार अध्यक्ष बनाया गया,सचिव ऋतुराज जायसवाल व उपाध्यक्ष नित्यानंद कुमार को व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को बनाया गया। वही मुख्य संरक्षक के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा को बनाया गया। बैठक में इसकी सफलता के लिए संगठन के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता श्रीराम सेना के संरक्षक सह पूर्व प्राचार्य डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल ने किया। जबकि संचालन चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर व धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *