केक खाने से हुई बर्थडे गर्ल की मौत

0
Untitled

पंजाब। पंजाब से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पटियाला के रहने वाले एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 10 साल की बच्ची की बर्थडे केक खाने से मौत हो गई है. ये केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था. उसका मौत से चंद घंटे पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपना बर्थडे मनाते वक्त काफी खुश नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची सही सलामत दिख रही है. उसके परिवार का कहना है कि केक खाने से उसकी ,  मामले में पुलिस का कहना है कि केक कहां से आया था, इसकी जांच की जाएगी. साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसका नाम मानवी बताया जा रहा है. पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है.  इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. एक वीडियो में बच्ची के दादा कहते हैं, ‘ऑनलाइन केक मंगाया. 6 बजे ऑर्डर किया, सवा 6 पहुंचा और सवा 7 बजे केक काटा. उसे खाने के बाद घर के सभी लोगों की सेहत खराब हो गई. सिर घूम रहे थे. दोनों छोटी बच्ची में एक 10 साल की है, जिसका जन्मदिन था, उसका नाम मानवी था. छोटी वाली 8 साल की है. दोनों को उल्टियां लग गईं. छोटी वाली को ज्यादा उल्टियां हुईं, उसका केक सारा निकल गया. लेकिन फिर भी हालत काफी नाजुक थी.’ वो आगे कहते हैं, ‘बड़ी वाली मानवी, जिसकी मौत हुई है, उसका केक नहीं निकला. मुंह से दो बार झाग निकला. हमें लगा कि मामूली उल्टी है.फिर वो सो गई. इसके बाद उसने उठकर पानी मांगा. बोली कि गला सूख रहा है. प्यास बहुत लग रही है. फिर वो सो गई. सुबह करीब 4 बजे हमने देखा वो ठंडी पड़ी थी. हम उसे अस्पताल ले गए. उधर डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई. ईसीजी की. कहा कि उसकी मौत हो गई है.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *