पुनर्निमित संगीत कक्ष और चित्रकला कक्ष का उद्धघाटन समारोह भव्यता के साथ आयोजित हुआ

0
710bd6ae-b412-4f39-b0a0-1802ff37e2fc (1)

पुनर्निमित संगीत कक्ष और चित्रकला कक्ष का उद्धघाटन समारोह भव्यता के साथ आयोजित हुआ

आज डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में रॉक गार्डन के समीप में पुनर्निमित संगीत कक्ष और चित्रकला कक्ष का उद्धघाटन समारोह भव्यता के साथ आयोजित हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सी सी एल गिरिडीह सह विद्यालय के एलएमसी (अध्यक्ष )श्री बासब चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि श्री एस.के सिंह ( प्रोजेक्ट ऑफिसर )सीसीएल गिरिडीह रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री ओपी गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ देकर किया और यज्ञशाला में अतिथियों एवं प्राचार्य,समस्त शिक्षक गण के द्वारा विशेष हवन का भी आयोजन किया गया ।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अर्जुन कुमारऔर शिक्षिका एस. रब्बानी ने अतिथियो के साथ मिलकर भवन का लोकार्पण किया।प्राचार्य श्री गोयल ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए है कहा कि कला और संगीत कक्ष विद्यार्थियों के कलात्मक अभिरुचियों के उन्नयन में रम्यस्थली का कार्य करता रहेगा। मुख्य अतिथि ने उदगार में कहा कि कला हृदय की आत्मिक सौंदर्य की वृद्धि करता है। उसके उपरांत जीएम साहब ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर कम्प्यूटर सिस्टमकी सराहना की।
पौधों के वनस्पति बगीचा में निरीक्षण करके उसे और भी उन्नत ढंग से सज्जित करने में सहयोग और साधन उपलब्ध कराने हेतु प्रतिज्ञाबद्ध हुए।
इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *