गिरिडीह कालेज में सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं खेल प्रशिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
गिरिडीह कालेज में सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं खेल प्रशिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
गिरिडीह कालेज में सेवानिवृत्त प्रोफेसर तथा खेल प्रशिक्षक की विदाई समारोह का आयोजन
किया गया। गिरिडीह में प्रो मिथिलेश कुमार, विभागाध्यक्ष ,भूगर्भ विज्ञान,प्रो सीताराम बरनवाल, विभागाध्यक्ष भूगोल एवं खेल प्रशिक्षक जय प्रकाश की विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बुके एवं शाल भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो बलभद्र सिंह ने किया। अपने विदाई समारोह के दौरान प्रो मिथिलेश ने कहा कि पूरे कार्यकाल के दौरान कालेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी का पूरा सहयोग मिला।प्रो बरनवाल ने कहा कि मुझे इस कालेज से विशेष लगाव है क्योंकि मैं इसी कालेज का छात्र रहा और आज प्रोफेसर के पद पर कार्यरत होकर सेवानिवृत्त हो रहा हूं।जयप्रकाश ने कहा कि इस कालेज से अनेक यादें जुड़ी हुई हैं,जब कभी कहीं कमजोर पड़ा हूं तो विपरीत परिस्थितियों में शिक्षकों ने साथ दिया। अतः मै परिवार से अधिक महत्व कालेज परिवार को देता हूँ।मौके पर प्रो मृगेंद्र नारायण,प्रो ओमकार चौधरी,प्रो अनील ,प्रो बालेंदु,प्रो सतीश यादव,प्रो विनीता कुमारी,प्रो आशा रजवार, हीरालाल,पंकज , अवधेश मिश्रा, रनधीर, राजकुमार आदि के साथ कालेज शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
