अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी ने दे दी एक महीने तक चलने वाले मेले की अनुमति 15 अप्रैल तक के लिए

0
Untitled

गुमला जिले के सिसई में लगने वाले मेले की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी ने दे दी है।
एक महीने तक चलने वाले इस मेले की अनुमति 15 अप्रैल तक के लिए दे दी गई है। सिसई बाजार टांड़ में लगने वाले इस मेले में मारुति शर्करा, गुड़िया, ब्रेक डांस झूला, टावर झूला, ड्रेगन ट्रेन , झूला नाव, चित्रहार, जादू शो, सर्वांश, मीन बाजार , दुकान और बच्चों के झूले आदि लगाने की याचित अनुमति कुछ शर्तो के साथ दी गई है।
जिसमें सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन, फर्स्ट एड की व्यवस्था, अश्लील प्रदर्शन पर प्रतिबंध, मेला अवधि प्रतिदिन 10बजे से 7बजे तक ही लगेगा इसके साथ ही 20ऐसे शर्तो के साथ मेला लगाने की अनुमति दी गई है और कहा गया है कि किसी विशेष परिस्थिति में प्रदत अनुमति को रद्द करने का अधिकार अधोहस्ताछरी को सुरक्षित होगा।
जिला परिषद् गुमला द्वारा अंचल अधिकारी सिसई के जांच प्रतिवेदन पत्रांक 270 दिनांक 14-03-2020 से प्राप्त अनुसंसा के आलोक में अबू रेहान अंसारी, पिता जलील अंसारी मदरसा रोड सिसई को सिसई बाजार टांड़ में मेला लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *