कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाकपा माले ने चलाया जन संपर्क

0
0af6613f-bf8a-44bd-b2e6-6fae69692dcd

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाकपा माले ने चलाया जन संपर्क।
कहा, मोदी सरकार जनता की नहीं कंपनियों की हितैषी।

चंदन पांडे,गिरिडीह

भाकपा माले ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ओझाडीह (बेंगाबाद) में जन संपर्क चलाते हुए लोगों से पार्टी के समर्थन में खड़ा होने की अपील की।

जन संपर्क के दौरान अपने संबोधन में पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, मोदी सरकार जनता की नहीं कंपनियों की सरकार है। इस सरकार ने सिर्फ कंपनियों के ही हित में काम किया है। कंपनियों से चंदा लेकर उन्हें लूटने की छूट दी है। वहीं, आम लोगों के लिए मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी की सौगात दी है।

कहा कि, भाकपा माले की अगुवाई में जनता ने इस बार कोडरमा क्षेत्र से भाजपा को शिकस्त देने की पूरी तैयारी कर ली है। महागठबंधन के सभी दलों के सहयोग से यह संभव भी होगा। उन्होंने लोगों से भाकपा माले के चुनावी संघर्ष कोष में घर-घर से सहयोग देने की अपील की। श्री यादव की अपील पर मौजूद लोगों ने प्रति घर 20 रु सहयोग जमा कराया। शेष घरों से भी सहयोग लेनेवाला निर्णय लिया गया।

आज के जन संपर्क कार्यक्रम की अगुवाई माले नेता फोदार सिंह एवं राजकिशोर चौधरी ने की, जबकि मुख्य रूप से कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह, सहित सोमर सिंह, होरिल सिंह, चक्रधर प्रसाद सिंह, राजकिशोर सिंह, फाल्गुनी सिंह, विनोद सिंह, मंटू मोदी, झगरू पंडित, नुनूलाल पंडित, बलदेव विश्वकर्मा, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, पातो देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी, भुनेश्वरी देवी, चंपा देवी, मुन्ना देवी, कलावती देवी व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *