मकान में लगी आग,मकान व मकान में रखे सभी सामान जले, परिजन हुए बेघर

0
2dc66a7e-e1d9-4c8a-928d-bbf92037d317

पांकी के होइयो में मकान में लगी आग,मकान व मकान में रखे सभी सामान जले, परिजन हुए बेघर

पांकी प्रखंड के सकलदीपा पंचायत के होइयो निवासी राजकुमार सिंह खरवार के मकान में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई जिससे मकान वह मकान में रखे सारे सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं व उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
मामले की जानकारी होने के बाद पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें आर्थिक मदद की वह उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में परिजन बताते हैं कि मकान में कोई व्यक्ति नही थे अचानक लगी मकान में आग से मकान में रखे राशन, बर्तन, कपड़ा सहित सारे सामान जलकर नष्ट हो गए इस अगलगी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है व वे पूरी तरह बेघर हो गए हैं परिजनों ने प्रशासन से सरकारी मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *