नीलाम्बर पीताम्बर की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता
मेदिनीनगर पलामू जंग-ए-आजादी के महानायक, झारखंड के वीर सपूत शहीद नीलाम्बर – पीताम्बर की पुण्यतिथि पर नीलांबर पीतांबरपुर और पांकी प्रखंड के जाजों में नीलाम्बर पीताम्बर के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी ! पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन अमर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर को अंग्रेजी हुकूमत ने मौत की सजा दी थी , देश की आजादी के लिए शहीदों ने जंग छेड़ दी थी और अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे ! 28 मार्च के दिन ही अंग्रेजों ने दोनों वीर महापुरुषों को फांसी दे दी थी , दोनों भाइयों की इस कुर्बानी की याद में नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में शहादत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर प्रो बच्चन ठाकुर , डंडार कला पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह , प्रसिद्ध सिंह प्रो , शंकर शुक्ला, नीलाम्बर पिताम्बरपुर प्रमुख सुनील पासवान , यशवंत मेहता , जयकिशोर प्रसाद ,अखिलेश ठाकुर , समाजसेवी कमेश यादव,वीरेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया पति मिंटी वर्मा, जयकिशोर प्रसाद गुप्ता, अवधेश सिंह, मुखिया पति यशवंत कुमार , विजय तिवारी, दिलीप मेहता, गोपाल यादव, सुधीर तिवारी, अरविंद यादव, प्रसिद्ध सिंह, रामचरित्र सिंह, एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
