होली पर्व के मद्देनजर पांकी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

0
2d93e36d-10a1-4926-af6b-463b888c5321

होली पर्व के मद्देनजर पांकी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

 

प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी एवं पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में होली पर्व के मद्देनजर पांकी बाजार में रविवार की दोपहर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने पांकी प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली शांति और सोहाद्र पूर्ण महौल में मनायें। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे। अफवाह को बढ़ावा नहीं देना है। सोसल मीडिया के अफवाह से बचें। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लागू है उसमें डीजे और जुलूस बगैर अनुमति नहीं निकाले जाएंगे। पुलिस का असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। थाना क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दे। पुलिस उसपर त्वरित कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *