लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

0
0dc96e1a-6dd5-4cec-af6f-c9ee139d7c44

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

लातेहार : लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को धर दबोचा है। इस बाबत लातेहार एसपी ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि ग्राम सेमरसोत में अवैध रूप से मादक द्रव्य अफीम, डोडा एवं गांजा इत्यादि का भण्डारण किया जा रहा है एवं शीघ्र ही इसकी खरीद बिक्री की जानी है। उक्त आशय की सूचना का सनहा दर्ज करते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बालुमाथ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पु०अ०नि० विक्रात कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी, बालूमाथ एवं अन्य को शामिल किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा ग्राम सेमरसोत, थाना बालूमाथ के चौकीदार टोला स्थित इंन्द्रदेव गंझू एवं ज्योतिष गंझू के घर से कुल 46.5 कि०ग्रा० डोडा जिसका मूल्य NCB द्वारा अनुमोदित दर के आधार पर मूल्य 6.97,000/50, 32 कि०ग्रा० गांजा जिसका मूल्य 16.25,000/ रू० एवं 4.200 कि०ग्रा० अफीम जिसका मूल्य 21,00,000/ रू0 के बराबर को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 44 लाख 22 हजार मूल्य का मादक द्रव्य जप्त किया गया है तथा अफीम के कारोबार में संलिप्त दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गयी है। इस संदर्भ में बालूमाथ थाना काण्ड सं0 38/2024 दिनांक 24.03.2024 धारा-17(c)/18(b)/20(a)/20b(ii)c/ 22 NDPS Act दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी लातेहार पुलिस द्वारा मादक द्रव्यों के उत्पादन, भण्डारण, परिवहन एवं खरीद बिक्री पर रोक लगाने हेतु लगातार काम किए गए हैं। इस क्रम में इस वर्ष 2023-24 में लातेहार जिला में करीब 118 एकड अफीम की खेती का विनिष्टीकरण किया गया है, साथ ही आदर्श आचार संहिता की घोषणा किए जाने के उपरान्त से अब तक लातेहार पुलिस द्वारा 17.120 कि०ग्रा० अफीम जिसका मूल्य 85.6 लाख रूपये, 42.405 कि०ग्रा० गांजा जिसका मूल्य 21 लाख 20 हजार 250 रूपये, 1690.5 कि०ग्रा० डोडा
जिसका मूल्य 2 करोड़ 53 लाख 57 हजार 500 रूपये, कुल मिलाकर लगभग 3 करोड़ 60 लाख 37 हजार 750 रूपये का मादक द्रव्य जप्त किया गया है।साथ ही आदर्श आचार संहिता की घोषणा किये जाने के उपरांत लातेहार पुलिस द्वारा 04 देशी पिस्टल एवं 11 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *