एक विश्वनीय शिक्षण संस्थान है, -जीएन कॉन्वेंट
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छे रिजल्ट के लिए एक विश्वनीय शिक्षण संस्थान है- जीएन कॉन्वेंट स्कूल। जीवन निर्माण का दूसरा स्थान स्कूल होता है।स्वाध्याय औऱ संगति पर जोर दें अभिभावक।
जीएन कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशन सह पैरेंट्स-टीचर्स मीट सम्पन्न।
विद्यालय में नियमित उपस्थिति बच्चों के सर्वांगिण विकास में सहायक ।
स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में आज अभिभावक गोष्ठी-सह वार्षिक परीक्षा फल समारोह का आयोजन किया गया वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं निदेशक द्वारा प्रसष्ति-पत्र, मेडल तथा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को क्रमशः प्रथम को 1100 रुपये द्वितीय को 750रु जबकि तृतीय को550रु चेक के माध्यम से राशि देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक, सचिव सुषमा केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर किया। अपने सम्बोधन में निदेशक ने विद्यालय के गौरवपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं और उनके उपलव्धियों को दुहराया। अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान देने की बात कही। समय समय पर अपने बच्चों का मूल्यांकन करते रहने से गलत रास्तों पर जाने से बच जाते हैं।
बच्चों के दिनचर्या और संगति पर पैनी नजर रखने की बात भी कही।अभिभावकों और स्कूल के बेहतर समन्वय से ही बच्चों के भविष्य को गढ़ा और संवारा जा सकता है। इस स्कूल से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर छात्र छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे ऊंचे पदों पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं। आपके बच्चे आने वाले समय में देश और समाज की सेवा करें, ऐसी जीवन निर्माण करने की दायित्व हमारा और आपका हैआइए मिलकर इस दिशा में काम करें। कक्षा 6 में प्रथम स्थान सृष्टि कुमारी, द्वितीय कुणाल तिवारी,और तृतीय अजीत कुमार वहीं 7 क्लास में प्रथम भास्कर तिवारी, मो.फ़ैज़ द्वितीय, तृतीय प्रतीक तिवारी, क्लास 8 में प्रथम संध्या कुमारी, द्वितीय रूपंजलि की द्वितीय तथा ज़ीनत परवीन स्थान पाई जबकि क्लास 9 में आदित्य प्रकाश प्रथम, रिदम राज द्वितीय और आराध्या उपाध्याय तृतीय स्थान प्राप्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मुकेश कुमार,बीरेंद्रसाह, उदय प्रकाश, खुर्शीद आलम, रिजवाना शाहीन,सरिता दूबे,नीलम केशरी, शिवानी, सुषमा तिवारी,सन्तोष प्रसाद की भूमिका सराहनीय रहा संचालन उपप्राचार्य जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीरा शर्मा के द्वारा किया गया।
