बूथ स्तरीय सम्मेलन गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किया गया

0
0a4145db-43c8-4ac4-ae94-cf529d2c4283

बूथ स्तरीय सम्मेलन गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किया गया

आज कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गांडेय विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय सम्मेलन दिनांक 21.03.2024 के. एन. बख्शी बीएड कॉलेज बेंगाबाद में हुआ ।
जिसमे मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अन्नापूर्णा देवी उपस्थित रहे।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी,महामंत्री कर्मवीर सिंह , दीपक प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने भाषण में पीएम मोदी ने राम मंदिर ,धारा 370 हटाने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति,किसान,रेल,खेल,चहुमुखी विकास को पूरे देश में लागू कर शिक्षा के माहौल को और बेहतर करने का प्रयास किया। पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं और नई पीढ़ी को भ्रमित करने वाला था। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ उनका चरित्र निर्माण और देशभक्ति की भावना लगातार पैदा कर रहा है।

बूथ स्तरीय सम्मेलन गांडेय विधानसभा चुनाव क्षेत्र समारोह में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,मुनिया देवी,प्रणव वर्मा, ई विनय कुमार सिंह,राजेश पोद्दार,कालीचरण सिंह,संदीप दंगैच, भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,लक्ष्मण स्वर्णकार,पुरुषोत्तम चौधरी,,नित्य नारायण वर्मा,राम प्रसाद यादव,राम रतन राम,संदीप गुप्ता,शिव पूजन राम,जय प्रकाश मंडल,जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान,महामंत्री सुभाष सिन्हा सांसद प्रतिनिधी उषा कुमारी सहित सभी विधानसभा क्षेत्र के नेता कार्यकर्ता गण उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका रही।। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति की कामकाजी कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *