पर्यावरणविद ने पौधरोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कर मनाया विश्व वानिकी दिवस व पोती का जन्मदिन

0
b7b30b95-c885-4b42-af65-0ba2303f92b3

पर्यावरणविद ने पौधरोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कर मनाया विश्व वानिकी दिवस व पोती का जन्मदिन

वानिकी दिवस से धरती और वनराखी मूवमेंट से संपूर्ण ब्रह्मांड की होती है सुरक्षा: पर्यावरण धर्म गुरु कौशल

– समय रहते लोग सावधान नहीं हुए तो कोरोना की कहर से भी ज्यादा तबाही मचाएगा प्रदूषण का ज़हर: कौशल*

 

विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने जिले के छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर परिषर व जैविक पार्क में पौधरोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कर 54 वां विश्व वानिकी दिवस व अपनी पोती आद्रिका का छठी जन्मोत्सव मनाया । पर्यावरणविद श्री कौशल के द्वारा आज से 58 वर्ष पहले शुरू किए गए निःशुल्क पौधा वितरण सह रोपन एवं पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के 48 वां वर्ष पूरा होने पर उन्होंने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए श्री कौशल ने कहा कि समय रहते अगर लोग सचेत नहीं हुई तो कोरोना की कहर से भी ज्यादा तबाही प्रदूषण की जहर से मचेगी। पर्यावरण धर्म से जुड़े लोगों के साथ पर्यावरणविद ने वनों पर राखी बांधकर उसे बचाने की शपथ दिलाई।
डाली बाजार के कौशल नगर में मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान में बारहमासी कटहल का पौधा लगाकर वृक्षों पर रक्षाबंधन किया । पर्यावरण धर्मगुरु ने पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में वृक्षों पर रक्षाबंधन कर लोगों को पर्यावरण के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें पर्यावरण धर्म का पाठ भी पढ़ाए । विश्व वानिकी दिवस पर श्री कौशल ने पर्यावरण प्रेमियों को शॉल देकर सम्मानित किया । पर्यावरणविद पिछले कई वर्षों से पर्यावरण से जुड़े लोगों को यह सम्मान देते आ रहे हैं। जिसके कारण आज इस अभियान से कई लोग जुड़ गए हैं।
विश्व वानिकी दिवस  पर आयोजित गोष्ठी में  पर्यावरणविद कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति से केवल लेना नहीं देना भी सीखें क्योंकि अर्थ के लिए हो रहे अनर्थ के कारण कोरोना से भी अधिक भयावह  प्रदूषण का  खतरा लोगों के सिर पर मंडरा रहा है। उससे बचने के लिए लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रो को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा तभी हम उस विभीषिका को टालने में कामयाब हो सकते हैं। विश्व वानिकी दिवस पर
उन्होंने ब्रह्माण्ड के सभी जीवों की रक्षा के लिए पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्षता धर्मदेव यादव ने की जबकि संचालन छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के प्रतिनिधि सुचित कुमार ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल के प्रतिनिधि पूर्व उप मुखिया अफजल अंसारी ने की।

मौके पर जुबेर अंसारी , सूरज देव यादव, कृष्ण प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद,कामेश्वर राम, कामेश्वर सिंह, रूपेश कुमार, अजय कुमार, श्रवण कुमार , विशाल कुमार,समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *