पंचायत सचिवालय सहायक संघ ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

0
d9365ec1-cc00-4c2a-8dcb-c0097442d07c

पंचायत सचिवालय सहायक संघ ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड पंचायत सचिवालय सहायक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू के नेतृत्व में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौपकर कार्य पर लौटने की जानकारी दिया है । दिए आवेदन में बताया है कि राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय संघ सेवक अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बीते 8 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन धरना रांची के राजभवन के पास 253 दिनों से दे रहा था ।जिसको लेकर राज्य सरकार के मंत्री परिषद की बैठक बीते 12 मार्च को प्रोजेक्ट भवन में हुई जिसमें संघ की मांगों को लेकर सरकार ने विचार करते हुए संघ की मांगे पूरी कर दी हैं ।इसलिए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है इसलिए प्रखंड के तमाम पंचायत सचिवालय के सहायक पुनः अपने काम पर लौट चुके हैं ।इसलिए पंचायत सचिवालय सहायक ने सरकारी योजनाओं में काम पर लाने का आग्रह बीडीओ से किया है ।वही बताया है कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक कर दिया जाए ।मौके पर किरण देवी,सुभाष कुमार,संतोष प्रजापति,रघु कुमार,अनिल कुमार प्रसाद,आदित्य कुमार,अशोक कुमार,गणेश कुमार,अजीत कुमार,पवन राम,सरिता कुमारी,शांति देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *