पाकिस्तान ने खरीदा पहला जासूसी जहाज

0
Untitled

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने जासूसी जहाज भारत के आईएनएस ध्रुव के जवाब में खरीदा है। दरअसल दुनिया के कुल 14 देशों के पास इस तरह के रिसर्च वाले जहाज हैं। इस लिस्ट में अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन जैसे कई देश शामिलकौड़ी कौड़ी के मोहताज पाकिस्तान ने अपना पहला जासूसी जहाज खरीदा है। पाकिस्तान ने इसे चीन से खरीदा है और नाम रखा है पीएनएस रिजवान। चीन की एक कंपनी ने इस जहाज को तैयार किया है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस जहाज को बनाने का पूरा खर्च चीन की नौसेना ने उठाया है।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने जासूसी जहाज भारत के आईएनएस ध्रुव के जवाब में खरीदा है। दरअसल दुनिया के कुल 14 देशों के पास इस तरह के रिसर्च वाले जहाज हैं। इस लिस्ट में अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन जैसे कई देश शामिल हैं।

पाकिस्तान भी चीन से ये जासूसी जहाज खरीदकर इस लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से जहाज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन के बाकी रिसर्च शिप की तरह पीएनएस रिजवान का इस्तेमाल हिंद महासागर में जासूसी करने के लिए हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *