मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर लोक जागरण मंच के बैनर तले हुई बैठक।
मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर लोक जागरण मंच के बैनर तले हुई बैठक।
लोक जागरण मंच के प्रखण्ड संयोजक राजन प्रसाद साहू एवं सहसंयोजक के लिए संजय जायसवाल तथा रामप्रवेश गुप्ता का किया गया चयन।
मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर रविवार को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय महुआडांड में लोक जागरण मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजन प्रसाद साहू के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए महुआडांड प्रखण्ड के सभी 14 पंचायत के सभी ग्रामों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिससे सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करें एवं मतदान की शक्ति को पहचाने।
बैठक मे उपस्थित लोगों ने मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए अनिवार्य रूप से मतदान कराने का संकल्प लिया। एवं इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संयोजक एवं सहसंयोजक का गठन भी किया गया है।
प्रखण्ड संयोजक के लिए राजन प्रसाद साहू का चयन किया गया वही प्रखण्ड स्तरीय दो सहसंयोजक संजय जायसवाल एवं रामप्रवेश गुप्ता का चयन किया गया।
बैठक में उपरोक्त लोगों कः अलावे मुख्य रूप से लोक जागरण मंच के सुभाष प्रसाद, गणेश कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, सूरज प्रसाद साहू, प्रदीप जायसवाल, अजय उरांव, उज्जवल धनुष, उदय यादव, आदि मौजूद थे।वही लोक जागरण मंच के चौदह पंचायत के संयोजक एवं सहसंयोजक का जिनको जो दायित्व मिला है १अक्सी पंचायत से छत्रपति बड़ाईक को संयोजक एवं रविंद्र प्रसाद को सह संयोजक इसी तरह २चैनपुर पंचायत से शिवनाथ प्रसाद को संयोजक एवं महेश महली को सह संयोजक ३चटकपुर पंचायत से सुभाष प्रसाद को संयोजक एवं सुरेश प्रसाद को सह संयोजक ४हामी पंचायत से अवधेश जायसवाल को संयोजक एवं रघुनाथ राम को सह संयोजक ५ओरसा पंचायत से पीतांबर यादव को संयोजक एवं सोनू जायसवाल को सहसंयोजक६
रेगाई पंचायत से लाल आर्यण देव को संयोजक एवं रवि रोशन नगेसिया को सहसंयोजक ७चंपा से विनोद सिंह को संयोजक एवं मंगल कुम्हार को सह संयोजक८ महुआडांड़ से अर्जुन जायसवाल को संयोजक एवं अनुप प्रसाद को सह संयोजक ९अम्वाटोली पंचायत से अमित जायसवाल को संयोजक एवं अनिल कुमार को सह संयोजक १०सोहर से गहनू कुवंर को संयोजक एवं
देवलाल लोहरा को संह संयोजक ११नेतरहाट से हेमंत प्रसाद को संयोजक एवं जितेंद्र यादव को सह संयोजक १२गढ़बुढ़नी पंचायत से अर्जुन सिंह को संयोजक एवं
शुभम कुमार सोनी को सह संयोजक१३ दुरूप पंचायत से संजय सिंह को संयोजक एवं विगना नगेसिया को सह संयोजक १५ वही परहाटोली पंचायत से राजेंद्र प्रसाद सोनी को संयोजक एवं राजपति सिंह को सह संयोजक बनाया गया !
