बेदर्दी से की युवती की हत्या, 2023 में लड़के के साथ भागी थी

0
Untitled

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ क्षेत्र से एक साल पहले प्रेम प्रसंग में घर से गायब हुई युवती की बेदर्दी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को बेलछी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरारी गांव के सिरादी खंधा के पइन के पानी से बरामद किया। युवती के हॉरर किलिंग की चर्चा है। बेलछी थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया हत्या के कारणों और उसमें शामिल आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भदौर थाना क्षेत्र के माया बीघा गांव निवासी विजय शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री बोधि कुमारी करीब एक वर्ष पहले गांव के लिए एक लड़के साथ भाग गई थी। परिजनों ने शुरुआत में युवती की तलाश की थी। भदौर थाने में इसकी सूचना भी दर्ज नहीं कराई गई थी। इसी दौरान शनिवार की सुबह को बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी खंधा में युवती का शव मिला। जिस स्थान पर युवती का शव मिला वह उसके ननिहाल एकडंगा गाव के समीप है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि कहीं और हत्या के बाद शव को कोरारी गांव में फेंका गया। तेज हथियार से गर्दन रेत कर युवती की हत्या की गई है।बताया जाता है कि युवती के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। जिस लड़के के साथ युवती भागी थी पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती के भागने को लेकर कुछ दिन पहले माया बीघा में पंचायत हुई थी। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने युवती को उसके परिवार वालों को सौंपे दिया था। पुलिस इसकी पुष्टि करने में लगी हुई है। पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग के कोण से भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *