मालिक ने अपने ही ड्राइवर को मारी गोली

0
Untitled

यूपी। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास कैथवलिया मार्ग पर बेलवा में शनिवार की दोपहर एक पोल्ट्री फार्म मालिक ने अपने ही ड्राइवर को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली कंधे के नीचे लगी है। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। मनीष के भाई शिवम ने एम्स पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी केके बिश्नोई ने बताया कि पिस्टल के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि मनीष सिंह का देवरिया जिले के भटनी की एक आर्केस्ट्रा डांसर से छह वर्षों से अवैध संबंध है। पति के अवैध संबंध से किरन और मनीष में आए दिन विवाद हो रहा था। क्षेत्र के सोनबरसा और जगदीशपुर के बीच फोरलेन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुड्डू का मुर्गी फार्म है। शनिवार की सुबह मनीष, उसका भाई शिवम, उसका साला कुशीनगर के भलुही निवासी संदेश सिंह और गुड्डू सिंह मुर्गी फार्म पर पत्नी का विवाद सुलझा रहे थे। इस पर गुड्डू सिंह ने गाली देते हुए दो चार थप्पड़ जड़ दिए। इसका विरोध करने पर गुड्डू सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल मनीष के सिर पर लगा दी और उसके दाएं तरफ कंधे के नीचे सीने में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची एम्स पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मनीष को सही रास्ते पर लाने के लिए उसकी पत्नी व अन्य ने मुर्गी फार्म पर ही पंचायत रखी थी। मनीष पंचायत में नहीं जाना चाहता था। गुड्डू सिंह उसे डांट-डपट कर पंचायत में ले जा रहे थे तो मनीष ने गुड्डु से हाथापाई करते हुए उसे धक्का दे दिया। गुस्से से आगबबूला मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से उसे गोली मार दी। सूचना पर सीओ कैंट अंशिका वर्मा व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में घायल चालक का बयान भी दर्ज किया है। घायल के भाई शिवम ने तहरीर देकर गुड्डू सिंह उर्फ अमृतनाथ सिंह पर जान से मारने से मारने के इरादे से गोली चलाने का आरोप लगाया। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक मनीष की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed