जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बेहतर कौशल प्रशिक्षण को ले 42 प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
a7bf4682-4d7c-4ecb-99b8-f84cd2f652df

जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बेहतर कौशल प्रशिक्षण को ले 42 प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गढ़वा:- जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार दास ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 42 प्रशिक्षणार्थियों को जिला ऑफिस परिसर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। सभी प्रशिक्षणार्थी रांची, जमशेदपुर व रायपुर में स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, सहायक, नर्स, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा पैकर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्वरोजगार कर सकें साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा इस अवसर प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत प्रदान होगी। इस मौके पर जेएसएलपीएस के जिला समन्वयक संगम पांडे,विजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *