होमगार्ड बहाली का दोबारा मेरिट लिस्ट हुआ जारी दोषी कौन– रूचिर तिवारी सीपीआई

0
2dedb844-53e5-4c86-9de4-492943db442e

होमगार्ड बहाली का दोबारा मेरिट लिस्ट हुआ जारी दोषी कौन– रूचिर तिवारी सीपीआई

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने होमगार्ड बहाली में भाग लिए हुए अभ्यर्थियों से मुलाकात किया अभ्यर्थियों के साथ पलामू समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवं जिला सचिव श्री तिवारी ने बताया कि होमगार्ड बहाली में किस प्रकार नोडल पदाधिकारी के द्वारा धांधली किया गया इसका उजागर पलामू उपयुक्त ने कल दिनांक 11 मार्च को दुबारा मेरिट लिस्ट निकाल कर किया जिसमें पुनः नए सिरे से छात्रों के रिजल्ट की घोषणा की गई इससे साफ मालूम चलता है कि नोडल पदाधिकारी प्रीति किस्को जो होमगार्ड अभ्यर्थियों की बहाली ली थी और उसमें भारी अनियमित बरती गई थी पलामू उपायुक्त को इस पर कार्रवाई भी करनी चाहिए और दोषी व्यक्ति को दंडित भी करनी चाहिए। वही होमगार्ड अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि पहले जिस अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में निकाल कर बहाल किया गया था उनसे मेडिकल टेस्ट के समय एक हजार रुपया प्रति व्यक्ति मिठाई खाने के नाम पर पैसा का भी उगाही किया गया । जिला सचिव श्री तिवारी ने सवालिया लहजे में पलामू आयुक्त से सवाल किया गया है कि अगर पहले का लिस्ट गलत था तो ₹1000 इन होमगार्ड के अभ्यर्थियों को कौन लौटाएगा ।इसकी जांच कौन करेगा अब जो दोबारा लिस्ट जारी किया गया यह किस हद तक सही है इसका क्या पैमाना हुआ मेरिट लिस्ट में किसको कितना अंक प्राप्त हुआ, इसका भी पारदर्शिता सार्वजनिक करना चाहिए। जो नहीं किया गया है। ऐसे में होमगार्ड बहाली को लेकर अभी भी संशय बरकरार है झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि इस पर उच्च स्तरीय जांच की जाए एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई किया जाए ताकि छात्र नौजवानों अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *