मंदिर जाने के लिए अपना घर तोड़ कर दिया रास्ता

0
174aec0c-28a6-420b-9e38-667810067dd4

गोंदा में बन रहे भव्य देवी मंदिर तक पहुंच पथ के लिए गांव के रहने वाले तथा जाने माने अमीन शिवनारायण सिंह ने अपना घर तोड़कर रास्ता दिया। विदित हो कि ग्रामीणों के सहयोग तथा लाखों रुपए की लागत से गोंदा गांव में भव्य देवी मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। लेकिन घनी बस्ती में होने के कारण मंदिर तक पहुंच पथ की समस्या थी जिसको लेकर निर्माण समिति तथा गांव के लोग चिंतित थे। गांव के लोगों का प्रस्ताव जैसे ही अमीन शिवनारायण सिंह के पास पहुंचा उन्होंने अपना पुश्तैनी घर को तोड़कर रास्ता देने की हामी भर दी। शिवनारायण सिंह एवं उनकी पत्नी बिफनी देवी के इस पहल से निर्माण समिति तथा गांव के लोगों में काफी हर्ष है तथा लोगों ने मुक्त कंठ से दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष शशिकांत दुबे ने कहा कि जमीन या संपत्ति तो बहुत लोगों के पास होती है लेकिन जन कल्याण के लिए या धार्मिक कार्य के लिए लोग बड़ा दिल नहीं दिखा पाते लेकिन शिवनारायण सिंह ने इस मिथक को तोड़ते हुए जहां बड़ा दिल दिखाया है वही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया है। क्या कहना है कि मंदिर तक पहुंचाने के लिए रास्ता पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को मंदिर दर्शन के लिए आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी। अमीन शिवनारायण सिंह को बधाई देने वालों में समिति की उपाध्यक्ष शुनेश्वर प्रसाद पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण अमित कुमार शाह कृष्ण देव प्रजापति वीरेंद्र शाह कृष्णा शाह मिथिलेश ठाकुर दिनेश शाह लक्ष्मण शाह विजयमल साहू अर्जुन शाह हीरा प्रसाद शिवनाथ कुशवाहा विश्वेश्वर रामचंद्र वंशी विष्णु दत्त विश्वकर्मा गुप्तेश्वर साहू दुखी साहू सुनील शाह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *