लगेगा भव्य मेला, तैयारी अंतिम चरण पर– दिवाकर

0
35badae1-7d7e-45c7-8c35-9ffa014d452d

लगेगा भव्य मेला, तैयारी अंतिम चरण पर– दिवाकर
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत गांधीपुर शिवघाट पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम की तैयारी में मेला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं । मेला समिति के अध्यक्ष दिवाकर दूबे ने बताया कि यह मेला सैकड़ों वर्षों से आयोजित की जा रही है, परंतु कुछ वर्षों से लोगों का रुझान इस मेला से कम हो गया था इसलिए इस वर्ष एक सशक्त समिति बनाकर मेला का आयोजन किया जा रहा है । मेले में लोगों को रिझाने हेतु बाहर के कलाकारों (दीपिका ओझा एवं धनंजय शर्मा ) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है । कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद विष्णु दयाल राम व स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया जी होंगे । चैनपुर उप प्रमुख सुनील सिंह ने बताया कि इस मेले से हमलोगों के बचपन का याद जुड़ा हुआ है इसलिए हमलोग चाहते हैं कि मेला भव्य और ऐतिहासिक हो । मेला समिति के संरक्षक प्रदीप दूबे, महामंत्री विकास दूबे एवं पंकज दूबे, उपाध्यक्ष सूरज पाण्डेय एवं श्यामलाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं राहुल चौरसिया मेला की तैयारी में लगे हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *