गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
गिरिडीह :- गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया, इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्षा श्रीमती सुचिता देवी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता पूर्व जिला परिषद् कोडरमा, विशिष्ट अतिथि श्री बाल गोविन्द साहू जिला अध्यक्ष, उमा चरण साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अतिथि सचिव धर्म प्रकाश, उपाध्यक्ष संजय साव, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता , संगीत सेठ थे,
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि और महिला अध्यक्षा सुचिता देवी और महासचिव विनीता साह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं दानवीर भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, और अतिथियों का स्वागत, स्वागतगान से किया गया
मंच संचालन उपाध्यक्ष खुशबु कुमारी , कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने किया,
कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश वंदना से हुई।
अध्यक्षा सुचिता देवी ने कहा कि महिलाऐं देश के हर क्षेत्र के विकास मे अपनी भागीदारी बखूबी दे रही है , यहाँ तक कि इन्होंने राजनीतिक से लेकर मंत्रालय तक का कार्य सम्भाल रही है, महा सचिव विनीता साह बोली महिलाओं के साथ हो रहे गंभीर अपराध जो कि देश में महिलाओं के लिए असुरक्षित का स्थान है, उपस्थित वक्ताओं एवं महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचारों को रखा और मौके पर कविता भी प्रस्तुत किए। वही खुशबू कुमारी, जंयती देवी, सुशुमिता साह, सोनी कुमारी रानी कुमारी के द्वारा स्वागत गान , और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य भी प्रस्तुत किया ।इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अतिथि और प्रदीप साहू व सभी महिला मार्ग दर्शक मंडल गीता देवी, आरती देवी, मीरा देवी, मधु देवी, संयुक्त सचिव विभा प्रकाश, रुवी साह, शिल्पी साह, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, अनीता देवी, कुमारी कंचन, नीतू साहू, पिंकी, साह मुक्ति साह,पूनम देवी, रंजूदेवी आदि महिलाओं का योगदान सराहनीय था। इन सभी के अलावा करीब 100 महिलाऐ और उपस्थित थे।