भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
पलामू – भारतीय जनता पार्टी छतरपुर एवं l लठेया मंडल के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय छतरपुर में राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, J.S.S.C के नियुक्ति मे भ्रस्टाचार के विरुद्ध, अबुआ आवास के नाम पर व्याप्त भ्रष्टाचार,राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने छतरपुर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए भ्रष्टाचार बंद करो बालू में लूट बंद करो गिरती कानून व्यवस्था को सुधारो अबुआ आवास के नाम पर लूट बंद करो झारखंड सरकार हाय हाय आदि के नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय छतरपुर पहुंचे एवं वहां विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपुर मंडल अध्यक्ष राम नरेश यादव एवं संचालन लाठेया मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रयाग विश्वकर्मा ने किया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है और झारखंड सरकार स्वयं इस भ्रष्टाचार और अराजकता की पोषक है पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है गांव से लेकर राज्य सरकार में बैठे नौकरशाह तक इसकी जड़ें फैली हुई हैं। मुख्यमंत्री से ले कर राज्य के समस्त प्रशासनिक पदाधिकारी वसूली में लगे हुए हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री लुड्डू खान ने कहा कि सरकार ने झारखंड को लूट खंड राज्य बना दिया है। सरकार की पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार की आम जनता के समक्ष पोल खुल गई है उन्होंने कहा कि इसके बाद झारखंड में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार मिलकर झारखंड को फिर से बुलंदियों पर पहुंचाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा के रघुवर सरकार के कार्यकाल में उग्रवाद खत्म हो चुका था।
इधर, झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार में नक्सलवाद फिर पैर पसारने लगा है। अबुआ आवास का फॉर्म भरने के नाम पर गरीबों का आर्थिक दोहन हुआ है।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हारून खान धर्मदेव यादव बैजनाथ सिंह शिव कुमार भुइंया रामजन्म यादव भारत प्रसाद विश्वनाथ सिंह अशोक सोनी विनोद यादव राजेश्वर यादव संतोष यादव अजीत प्रसाद गुप्ता अशोक सिंह मीडिया प्रभारी सतेन्द्र कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी बिनोद यादव उपेन्द्र सिंहसत्यनारायण साहू विजय विश्वकर्म एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
