मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलेगा ये अभियान, पलामू.लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड राज्य में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जायेगा. जिसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदाता सूची में अपनी पहचान करना है. ताकि किसी कारण वश किसी मतदाता का नाम सूची में न हो तो वो फिर से जुड़वा सकते है. मुख्य रूप से यह अभियान मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु चलाया जायेगा. वहीं, मतदान को लेकर लोग जागरूक भी हो सके.
पलामू जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकार प्रीती किस्कू ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों जागरूक करने और सेल्फ वेरिकेशन कराने को लेकर नई कैंपेन की शुरुआत की जायेगी. जिसकी शुरुआत 4 मार्च से होगी. इस दौरान मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच कर अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ तस्वीर लेकर ‘#IamVerifiedVoter’टैग के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करेंगे. जिससे ये सुनिश्चित हो जाएगा की उनका नाम मतदाता सूची में है.
