किराने दुकान से 42 बोतल अंग्रेजी शराब व 6 बोतल बियर बरामद, एक गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सक्रिय
किराना दुकान से 42 बोतल अंग्रेजी शराब व 6 बोतल बियर बरामद, एक गिरफ्तार
हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव की एक किराना दुकान से 42 बोतल अंग्रेजी शराब व 6 बोतल बियर बरामद हुआ है। प्रशिक्षु डीएसपी सह हैदरनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बरेवा गांव के एक किराना दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री अवैध ढंग से की जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर पुलिस बल के साथ बरेवा गांव की किराना दुकान में शनिवार की शाम छापामारी की। छापामारी के दौरान अवैध ढंग से बेची जा रही शराब के साथ दुकानदार बिट्टू मेहता को गिरफ्तार कर लिया। प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 42 बोतल अंग्रेजी शराब में विस्की है। जबकि 6 बोतल बियर है। उन्होंने बताया कि किराना दुकानदार शराब कहां से लाता था,इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किराना दुकान से बरामद शराब झारखंड सरकार की दुकानों से लाया गया प्रतीत होता है। किस दुकान से शराब कालाबाजारी में बेचा गया है, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
