3 और 4 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना
राॅंची। झारखंड में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 3 और 4 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 3 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होगा। वहीं गढ़वा, पलामू और लातेहार में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
