17 मार्च को भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में होगी होली मिलन समारोह

0
7182ec1b-a799-4c5b-ad85-cb9d13aceb0f

17 मार्च को भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में होगी होली मिलन समारोह
पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा दिन शुक्रवार मंदिर प्रांगण में बैठक रखी गई, जिसमें सर्व सममिति से 17 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने किया बैठक को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि इस बार की होली पलामू प्रमंडल के विप्र परिवारजनों के लिए बहुत ही खाश होने वाली है, इस आत्मीय होली मिलन समारोह में सभी से आग्रह किया गया है आप इस समारोह में उपस्थित हों एवं अपनी भूमिका अवश्य सुनिश्चित करें। प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी ने कहा कि इस होली मिलन के जरिए उन सभी कलाकारों को एक मंच भी देने का प्रयास किया जाएगा, जो अभी तक मंच न मिलने के कारण अपनी प्रतिभा को निखार न पाये है। युवा समाजसेवी एवं आप पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि होली खुशी एवं उमंग का त्योहार इस होली मिलन समारोह में सभी पलामू प्रमंडल के गांव एवं शहरो में रहने वाले विप्र परिवार को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि इस कार्यक्रम को एक भव्य रूप दिया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक बसंत तिवारी, प्रदेश संरक्षक परमेस तिवारी, प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, भार्गव सेना के प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक संजीव पांडे, जिला संरक्षक मणि तिवारी, प्रमंडल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, प्रमंडल उपाध्यक्ष अरविंद पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अंकित पांडे, जिला शिक्षा सलाहाकार अध्यक्ष धर्माचार्य रमेश पांडे, नगर उपाध्यक्ष रितिक चौबे कई अन्य गणमान्य रहे उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *