एफएसटी और एसएसटी का प्रशिक्षण सभी संबंधितों को सजग और सचेत होकर कार्य करने का निर्देश

0
7e0ced73-e657-4db2-a8e7-fc2ee041634c

एफएसटी और एसएसटी का प्रशिक्षण:सभी संबंधितों को सजग और सचेत होकर कार्य करने का निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कलेक्ट्रेट के ब्लॉक सी के सभाकक्ष व पुराना डीआरडीए भवन में शुक्रवार को एफएसटी(उड़न दस्ता टीम), एसएसटी(स्टैटिक सर्विलांस टीम),और डीएलबीसी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,छत्तरपुर एसडीएम हीरा कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी व सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी संबंधितों को उनके कार्यों से संबंधित विस्तार पूर्वक ट्रेनिंग दी.इस दौरान एफएसटी टीम को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्रवाई के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया.वहीं सी विजिल एप के बारे में भी विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया.इसी तरह एसएसटी टीम को चुनाव के दौरान भारी मात्रा में नकद लेन-देन पर पैनी नज़र कैसे रखा जा सकता है इस विषय पर प्रकाश डाला गया.चेक नाका पर जांच के क्रम में अवैध हथियार के साथ आसामाजिक तत्वों की पहचान करना व उनपर कार्रवाई करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया.सभी को चार अलग-अलग पालियों में प्रशिक्षण दिया गया.इस प्रशिक्षण में पांकी,डालटनगंज,विश्रामपुर,छत्तरपुर व हुसैनाबाद विधानसभा के लिये गठित एसएसटी व एफएसटी के सदस्य भाग लिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *