डेढ़ साल के बच्चे की गला घोंटकर कर दी हत्या,

0
Untitled

डेढ़ साल के बच्चे की गला घोंटकर कर दी हत्या,

 

नई दिल्ली: दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना उत्तम नगर इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मां ने पड़ोसियों के तानों से तंग आकर ये खौफनाक कदम उठाया। आसपास के लोग बच्चे को अवैध होने का ताना देते थे, जिससे वह तंग आ गई थी। पुलिस ने बताया कि आए दिन के तानों से तंग आकर राधा ने मंगलवार को आरव को उसके गले में पहने ताबीज से गला घोटकर मार डाला। फिर शव को खिड़की के पास रख दिया। जब गोविंद ने बच्चे को अचेत देखा तो वह घबरा गया। इस पर राधा ने कहा कि शायद खिड़की के जाल में गला फंसने से वह बेहोश हो गया है। इसके बाद परिजन बच्चे को तारक अस्पताल ले गए। उसके गले में निशान देखकर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जब सख्ती से राधा से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *