सेहत एवं समय की बचत के लिए गैस कनेक्शन जरूरी है- मीना देवी
सेहत एवं समय की बचत के लिए गैस कनेक्शन जरूरी है- मीना देवी
रविवार को चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत की मुखिया मीना देवी पति व्यास राम चौरसिया सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के आवास पर गैस कनेक्शन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया मीना देवी तथा संचालन व्यास राम चौरसिया ने की।
मौके पर मीना देवी ने कहा कि आज के दौर में सेहत एवं समय की बचत के लिए घर में गैस कनेक्शन अति अनिवार्य हो गया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उज्जवला गैस योजना के तहत हर घर में अब गैस कनेक्शन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में अभी तक लगभग 200 गैस कनेक्शन का वितरण करवाया है।
व्यास राम चौरसिया ने कहा कि गैस कनेक्शन वितरण के साथ ही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बनवाने परिवारिक लाभ दिलवाने, खराब चापाकल को ससमय मरम्मत कराने, शिक्षा में सुधार करने, चिकित्सा जैसे अन्य कार्यों को संज्ञान में लेकर पूरी सक्रियता के साथ निष्पादन कराते हैं। व्यास राम चौरसिया ने कहा कि अबुआ आवास में सरकार की दोहरी नीति तथा कर्मचारी पदाधिकारी के लापरवाही के कारण बहुत से योग्य लाभुक वंचित हो रहे हैं। इसके विरोध में मुखिया संघ आंदोलनरत है।
उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार ही पंचायत में विकास कार्य होगा।
वार्ड सदस्य सुबोध गुप्ता,समाजसेवी शशि चौरसिया, नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि मुखिया मीना देवी के नेतृत्व में चतुर्दिक विकास हो रहा है। इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। मौके पर आशुतोष रौशन,वार्ड सदस्य आकाश चौरसिया, नंदकिशोर चौधरी,आनंद प्रसाद, सिकन्दर प्रसाद,अंजय प्रसाद, सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
