स्टेशन रोड स्थित बिरसा चौक के समीप होटल सुर्यांश मे बैठक सम्पन्न

0
eca7609f-e16d-4297-a263-12aa7c6a189a

पलामू – डालटनगंज स्टेशन रोड स्थित बिरसा चौक के समीप होटल सुर्यांश मे बैठक सम्पन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता बिकेश शुक्ला व संचालन अनिल मनोहर व शंकर चौधरी ने किया।
सबसे पहले आन्दोलनकारी शहीद नेपाल रवानी धनबाद के सहादत दिवस पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि हम लडाई लड कर बड़ी कुर्बानी देकर व शोषण दमन का शिकार होकर अलग राज्य का निर्माण कराया। झारखंड स्वभाविक राज्य नहीं है, लम्बी लडाई की देन है और आज हम अपनी पहचान ढूंढ रहे हैं। राज्य के प्राकृतिक सम्पदा और संसाधन की लुट मची है। 23 बर्ष का युवा झारखण्ड अब बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंड नवनिर्माण का आन्दोलन तेज होगा।राज्य में समता जजमेंट लागू कराने के लिए राज्यस्तरीय आन्दोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम मे पलामू प्रमंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष बिकेश शुक्ला को सम्मानित कर जोरदार स्वागत किया गया।बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी को पुष्प माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। प्रमंडलीय अध्यक्ष बिकेश शुक्ला ने कहा कि प्रमंडल के क्रांतिकारी आन्दोलनकारी को चिन्हित करा कर सभी सरकारी सुविधा के लिए संघर्ष किया जाएगा।आन्दोलनकारी गणेश रवि ने जोरदार संघर्ष का आह्वान किया। कन्हाई साव ने झारखंड आंदोलन की आपबीती सुनाई। बलराम उरांव ने कहा कि झारखंडी जनता के अरमानों को पुरा करने के लिए जोरदार आन्दोलन करने की जरूरत पर बिचार व्यक्त किया।
अशोक चौरसिया, राजदेव राम अधिवक्ता, पुनम खलको,मो असलम अर्जुन यादव बंधु सिंह खरवार संतन मेहता मुरारी पाण्डेय बिरेन्दर ठाकुर चिन्ता देवी रानी कुजूर नन्द लाल प्रसाद मेहता व मुरलीधर प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया व कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
सतीश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *