लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला हैदरनगर में की गई आयोजित

0
858a3736-c6bb-4600-8bb8-251aabd4b576

पलामू – आज लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला हैदरनगर में आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शिव ने किया कार्यक्रम प्रभारी के रूप में जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश उपस्थित रहे।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सोमेश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों की सूची प्रचार साहित्य मोदी जी का पत्र एवं स्टीकर उपलब्ध कराई जा रही है मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को लाभार्थी सूची में से 20 से 40 लाभार्थियों का नाम संपर्क करने हेतु आवंटित किया जा रहा है अभियान से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट सरल पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अप टू डेट करना है।

लाभार्थी के नंबर से केंद्र द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल लगवाना मोदी जी का पत्र देना एवं उनके घर पर स्टीकर लगाना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह डॉक्टर अजय जायसवाल वीरेंद्र सिंह राजा सिंह प्रदीप सिंह कमलेश विश्वकर्मा वीरेंद्र सोनी कुसुम देवी मदन सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *