पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के घर पर ईडी ने मारा छापा

0
Untitled

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के घर पर ईडी ने मारा छापा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के निवास पर छापा मार कार्रवाई की है। धर्मशाला बाजार स्थित पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के घर दिल्ली से ईडी की टीम अलसुबह 5 बजे पहुंची है। जानकारी अनुसार पूर्व मंत्री हरिशंकर के बेटे विधायक विनय शंकर तिवारी पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया हुआ है। गौरतलब है कि इस मामले में

नवंबर 2023 में ईडी ने गोरखपुर और महारागंज में तिवारी परिवार की 72 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी। अब आज सुबह दिल्ली और लखनऊ से प्रवर्तन दल की टीम 5 गाड़ियों से पूर्व मंत्री हरिशंकर के घर पर पहुंची हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सुबह पांच बजे से जिले में धर्मशाला बाजार स्थित पूर्व मंत्री तिवारी के घर पर छापेमारी कर रही है। रेड डालते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में तिवारी जी का हाता ले लिया गया। सूत्रों की मानें तो गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपए लोन लेने और डिफाल्टर होने का मामला सामने आ रहा है। सुबह 5 बजे से लगातार रेड जारी है। इससे पहले भी ईडी छापामार कार्रवाई कर चुकी है, जिस पर वर्तमान मुख्यमंत्री पर बदले की कार्रवाई का आरोप भी तिवारी परिवार और उनके समर्थकों ने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed